24 घण्टे ऑनलाइन

चंदन गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मौत, KGMU में चल रहा था इलाज

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा रैली के दौरान हुई चंदन गुप्ता की हत्या (Chandan Gupta Murder Case) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुख्य आरोपी सलीम (Salim) की लखनऊ जेल के अस्पताल में…

24GhanteOnline
August 27, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा रैली के दौरान हुई चंदन गुप्ता की हत्या (Chandan Gupta Murder Case) के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुख्य आरोपी सलीम (Salim) की लखनऊ जेल के अस्पताल में लंबित बीमारी के चलते मौत हो गई। सलीम के परिवार में उसकी मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लखनऊ जेल रवाना हो गये हैं।

सलीम (Salim) एक माह पहले ही जेल से पैरोल पर घर आया था। मंगलवार रात को सलीम की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद सलीम का शव देर शाम तक कासगंज आ जाएगा। जेल प्रशासन के अनुसार, उसे लंबे समय से किडनी की बिमारी ने परेशान करके रखा था, इसलिए सलीम डायलिसिस पर चल रहा था। कुछ समय पहले ही इलाज के लिए उसे कासगंज से लखनऊ जेल शिफ्ट किया गया था।

26 जनवरी 2018 को निकाली गई थी तिरंगा यात्रा


बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा का नेतृत्व अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता (Chandan Gupta) के हाथों में था। उसी दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दंगा भडक गया था। इसी दौरान चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद चंदन गुप्ता का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया था। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे।

घटना के बाद सात दिनों तक शहर आग से सुलगा


इस घटना के बाद सात दिनों तक शहर आग से सुलगता रहा था। इस मामले में लखनऊ स्पेशल एएनआई कोर्ट ने फैसला सुनाया था। मामले में सबूतों के अभाव में दो आरोपियों को बरी कर दिया गया था। वहीं मामले में 28 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था। सभी आरोपी लखनऊ जेल में सजा काट रहे हैं। चंदन हत्याकांड (Chandan Gupta Murder Case के मुख्य आरोपी सलीम की मौत के बाद एक बार फिर ये मामला चर्चा में आ गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें