इस दिन से शुरु होंगे चैत्र नवरात्रि, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि का पर्व देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत और पूजन करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत चैत्र मास…
नवरात्रि का पर्व देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत और पूजन करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि की शुरुआत अखंड ज्योत और कलश स्थापना से होती है। यदि यह कार्य शुभ मुहूर्त में किए जाए तो कहते है कि माता रानी अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं, तो आइए जान लेते हैं इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत कब से हो रही है।
कब से शुरु होंगे चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri)?
हिंदू वैदिक पंचाग के अनुसार, चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि की प्रारंभ 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 30 मार्च 2025 को होगी।
घटस्थापना शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पहले दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्तों को कुल 4 घंटे 8 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भक्तों को कुल 50 मिनट का समय मिलेगा। भक्त अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।
कब है राम नवमी?
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का समापन राम नवमी के दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का यानी राम नवमी तिथि का प्रारंभ 5 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगा। वहीं तिथि का समापन अगले दिन 6 अप्रैल को 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी 6 अप्रैल को है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
