24 घण्टे ऑनलाइन

संसद भवन के पास महिला सांसद की सोने की चेन खींचकर बदमाश फरार

सोमवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। हैरानी की बात है कि चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) की ये वारदात संसद भवन से कुछ ही दूरी पर एक महिला सांसद आर सुधा के साथ हुई। दरअसल, तमिलनाडु के…

24GhanteOnline
August 4, 2025
2 min read

सोमवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। हैरानी की बात है कि चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) की ये वारदात संसद भवन से कुछ ही दूरी पर एक महिला सांसद आर सुधा के साथ हुई। दरअसल, तमिलनाडु के मयीलाडूतुरै की कांग्रेस सांसद एम सुधा एक साल से तमिलनाडु भवन में रहती हैं। आज सुबह 6 बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थी। इसी दौरान सड़क पर बाइक सवार बदमाश ने उनकी सोने का चेन गले से खींची (Chain Snatching) और फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाईं हैं। छानबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा डंप डेटा खंगाला जा रहा है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की जा रही है और घटना के समय इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

घटना के बाद कांग्रेस की लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी, सुधा को लोकसभा स्पीकर के पास लेकर गईं और मामले की शिकायत की। साथ ही आर। सुधा ने खुद चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) और चोट के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, 'इस हमले से मेरी गर्दन पर चोट लगी है, मेरी सोने की चेन छिन (Chain Snatching) गई है और मैं इस समय सदमें में हूं।' साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि 'अगर राष्ट्रीय राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में एक महिला नहीं चल सकती, तो हम और कहां सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?'

गौरतलब है कि अभी पार्लियामेंट सेशन चल रहा है और ऐसे समय में इस इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी होती है। इसके बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…