24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाया 3% DA

दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही…

24GhanteOnline
October 1, 2025
2 min read

दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। अब कुल डीए बढ़कर 55 से 58 फीसदी हो गया है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय से लगभग 1.15 करोड़ केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बकाया (arrears) अक्टूबर की सैलरी के साथ, दिवाली से पहले दिए जाएंगे।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?


इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) मिल रहा है। अब इसमें लगभग 3% की वृद्धि की मंजूरी दी गई है, जिससे DA (Dearness Allowance) बढ़कर 58% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि अब कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का 58% महंगाई भत्ते के तौर पर दिया जाएगा।

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹60,000 है, तो फिलहाल उसे 55% DA (Dearness Allowance) के तहत ₹33,000 महंगाई भत्ते के रूप में मिलते हैं। 3% की इस बढ़ोतरी के बाद उसे महंगाई भत्ते के रूप में ₹34,800 मिलेंगे। यानि उसकी मासिक ग्रॉस सैलरी में ₹1,800 का इजाफा होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…