24 घण्टे ऑनलाइन

आ गई जनगणना और कास्ट सेंसस की तारीख, जानें कब तक आएंगे आंकड़े

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना-2027 (Census) में दो चरणों में कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना 16 जून को जारी की जायेगी। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों…

24GhanteOnline
June 4, 2025
2 min read

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना-2027 (Census) में दो चरणों में कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना 16 जून को जारी की जायेगी। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों जनगणना का काम अगले साल सितंबर में ही शुरू किया जा सकता है। बाकी प्रदेशों में यह काम फरवरी 2027 में शुरू किए जाने की संभावना है।सरकार के निर्णय के अनुसार इस बार की जनगणना में जातियों की गणना भी शामिल होगी। पिछली जनगणना 2011 में की गयी थी और उस समय भी यह काम दो चरणों में पूरा किया गया था।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि जनगणना – 2027 (Census) के लिए संदर्भ तिथि “ एक मार्च, 2027 को 00:00 बजे” की रखी जायेगी। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि “ अक्टूबर, 2026 के प्रथम दिन 00:00 बजे” रखी गयी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना आगमी 16 जून को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।

सरकार 2021 की जनगणना (Census) कोविड के कारण नहीं करा सकी थी। जनगणना-2021 के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी हो गयी थी और पहली अप्रैल, 2020 से कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में फील्ड वर्क शुरू होने वाला था। महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना का काम स्थगित करना पड़ा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।