24 घण्टे ऑनलाइन

सैफ पर हुए अटैक से सेलेब्स शॉक्ड, केजरीवाल ने किया ऐसा रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बीती रात चाकू से हमला हुआ। एक्टर पर घर में घुसे चोर ने चाकू से 1 नहीं 6 बार वार किया। घायल हालत में एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सर्जरी हो…

24GhanteOnline
January 16, 2025
3 min read
सैफ पर हुए अटैक से सेलेब्स शॉक्ड, केजरीवाल ने किया ऐसा रिएक्ट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर बीती रात चाकू से हमला हुआ। एक्टर पर घर में घुसे चोर ने चाकू से 1 नहीं 6 बार वार किया। घायल हालत में एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सर्जरी हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक्टर पर हुए अटैक की खबर जानकर फैंस और सेलेब्स को शॉक लगा है।

पूजा भट्ट, जूनियर एनटीआर के अलावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और सैफ ने फिल्म देवरा पार्ट 1 में काम किया था। एक्टर पर अटैक के बाद जूनियर एनटीआर ने ट्वीट कर लिखा- सैफ सर पर अटैक की खबर के बारे में जानकर शॉक्ड और दुखी हूं। उम्मीद करता हूं वो जल्द रिकवर हों। उनकी अच्छी हेल्थ की कामना करता हूं।

पूजा भट्ट का भड़का गुस्सा


वहीं पूजा भट्ट ने सैफ (Saif Ali Khan) पर हुए हमले को लेकर बांद्रा पुलिस को कॉलआउट किया है। एक्ट्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वो ट्वीट कर लिखती हैं- कानून और व्यवस्था। हमारे पास कानून हैं।।। व्यवस्था का क्या? दूसरे ट्वीट में वो लिखती हैं- मुंबई पुलिस क्या इस अराजकता पर अंकुश लग सकती है। हमें बांद्रा में और पुलिस अधिकारियों की जरूरत है। ये शहर और खासकर बांद्रा ने इससे ​​पहले कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं किया।

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, घर में घुसे लुटेरे ने चाकू से किए 6 वार


वो आगे लिखती हैं- लोकल पुलिस हमारी पहली रक्षक है। कानून लागू करने वालों का फर्ज है कि वे ऐसा माहौल बनाएं जिसके तहत क्राइम करने वाले कंफर्टेबल फील ना करें। पुल‍िस अधिकारि‍यों को ऐसी क्रिमिनल एक्टिविटी को रोकने के लिए काम करना चाहिए।

केजरीवाल हुए शॉक्ड


पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए अटैक से शॉक्ड हूं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल समय में उनके परिवार को हिम्मत मिले।

फैंस सैफ के जल्द ठीक होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर पर जिस वक्त हमला हुआ करीना और बच्चे घर पर ही मौजूद थे। करीना और सैफ की पीआर टीम ने हादसे को लेकर ऑफिशियल बयान भी शेयर किया है। जिसमें बताया कि उनके घर पर चोरी की कोशिश हुई थी। परिवार के बाकी लोग ठीक हैं। दूसरी तरफ, लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी हो रही है। उन्हें गर्दन में जख्म के साथ रीढ़ की हड्डी में गहरा घाव लगा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…