24 घण्टे ऑनलाइन

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट

CBSE ने 10वीं और 12वीं की 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट जारी कर दी है। डेट शीट के मुताबिक, 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। CBSE के मुताबिक, तकरीबन 45 लाख छात्र…

24GhanteOnline
September 24, 2025
1 min read

CBSE ने 10वीं और 12वीं की 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट जारी कर दी है। डेट शीट के मुताबिक, 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच बोर्ड परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। CBSE के मुताबिक, तकरीबन 45 लाख छात्र 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

मुख्य परीक्षा- क्लास 10 और 12
खेल छात्रों की परीक्षा- क्लास 12
दूसरी बोर्ड परीक्षा- क्लास 10
अनुपूरक परीक्षा- क्लास 12

26 देशों में होगी परीक्षा


शेड्यूल के मुताबिक, इस बार लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं 204 विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षाएं न केवल भारत में बल्कि 26 देशों में भी आयोजित की जाएंगी।

मुख्य, दूसरी और अनुपूरक परीक्षाओं के लिए Tentative Date Sheet जारी की है। इससे छात्रों को पढ़ाई की बेहतर योजना बनाने, स्कूलों को शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को समायोजित करने और शिक्षकों को अपनी योजनाएं तय करने में मदद मिलेगी।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम तिथि-पत्रक विद्यालयों द्वारा अंतिम उम्मीदवार सूची जमा करने के बाद जारी किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।