24 घण्टे ऑनलाइन

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब से शुरू होगा ये नियम

CBSE बोर्ड से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026-27 शैक्षणिक सेशन से बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करेगा। साथ ही सीबीएसई वैश्विक पाठ्यक्रम भी शुरू…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

CBSE बोर्ड से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026-27 शैक्षणिक सेशन से बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करेगा। साथ ही सीबीएसई वैश्विक पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा। जल्द ही इसका ड्राफ्ट जारी किया जाएगा, जिस पर लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026-27 शैक्षणिक सेशन से विदेशी छात्रों के लिए वैश्विक पाठ्यक्रम शुरू करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में, जिसमें सीबीएसई ग्लोबल स्कूलों के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल थे। प्रधान ने नए पाठ्यक्रम को विकसित करने और लागू करने के लिए आवश्यक योजनाओं और कदमों पर चर्चा की।

साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं


इससे पहले 18 फरवरी को शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की मसौदा योजना जल्द ही जनता के साथ साझा की जाएगी। उन्होंने छात्रों के लिए तनाव मुक्त सीखने का माहौल बनाने के सरकार के उद्देश्य पर जोर दिया और कहा कि परीक्षा सुधार इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CBSE 12वीं कम्प्यूटर साइंस वायवा की तैयारी के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट टिप्स


शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने स्कूली शिक्षा सचिव, सीबीएसई अध्यक्ष और मंत्रालय और सीबीएसई के अन्य अधिकारियों के साथ साल में दो बार सीबीएसई परीक्षा आयोजित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इन चर्चाओं से तैयार मसौदा योजना जल्द ही सीबीएसई द्वारा सार्वजनिक परामर्श के लिए रखी जाएगी।

शुरू है 10वीं-12वीं की परीक्षाएं


CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हैं, जो 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के खिलाफ पेपर लीक जैसी अफवाहें फैलेने के संबंध में हाल ही में एक नोटिस जारी किया था।

नोटिस जारी कर बोर्ड ने छात्रों को ऐसी अफवाहों के खिलाफ अलर्ट रहने को कहा था। सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्व यूट्यूब, फेसबुक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक के बारे में अफवाह फैला रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।