झोटा हत्याकांड: CBI ने शुरू की जांच, 7 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मानसा जिले में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है और इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की एक टीम भी…

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मानसा जिले में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है और इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की एक टीम भी पंजाब पहुंच गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान के एक दिन बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झोटा की मौत की जांच CBI करेगी।
बता दे कि झोटा की हत्या ने पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और नशीले पदार्थों की समस्या एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है।
मंगलवार को ‘X’ (ट्विटर) पर सीएम भगवंत मान ने कहा था, “हम परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं, जो नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ रहे थे।” उन्होंने कहा, “परिवार की मांग को मानते हुए, हम यह मामला CBI को सौंप रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी है। पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए हमें जो भी कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे।”
गौर हो कि नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने उनकी हत्या कर दी थी। इससे पहले झोटा ने उससे एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचने के बारे में सवाल किया था। झोटा उस समय फेसबुक पर लाइव थे. बाद में अधिकारियों ने अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से पकड़ लिया।
बता दे कि झोटा की मौत को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है, क्योंकि परिवार न्याय की मांग कर रहा है। उनकी मौत को लेकर विवाद बढ़ने पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झोटा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
