अनिल अंबानी के घर छापेमारी, 17,000 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड में CBI का एक्शन
मुंबई। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी ₹17,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में…
मुंबई। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी ₹17,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार सुबह सीबीआई की टीम ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी शुरू की।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के 7 से 8 अधिकारी सुबह करीब 7 बजे कफ परेड स्थित सीविंड अपार्टमेंट पहुंचे। इसके बाद से उनके घर पर लगातार तलाशी ली जा रही है। इस दौरान अनिल अंबानी और उनका परिवार घर पर मौजूद है।
सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि तलाशी में मुख्य रूप से यस बैंक और अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनियों के बीच हुए लेन-देन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही बैंक लोन से जुड़े अन्य कागजात भी जब्त किए जा रहे हैं।
ईडी की पहले की कार्रवाई
इससे पहले ईडी ने भी अनिल अंबानी (Anil Ambani) को पूछताछ के लिए बुलाया था। जुलाई में ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई मुंबई में करीब 35 जगहों पर की गई थी।
ईडी की जांच में कई अनियमितताएं मिली थीं, जिनमें बिना वेरिफाइड सोर्स वाली कंपनियों को लोन जारी करना, लोन लेने वाली संस्थाओं में एक ही डायरेक्टर और पत्ते का होना, लोन फाइलों में आवश्यक दस्तावेजों का नहीं होना, शेल कंपनियों के नाम पर लोन की मंजूरी और कर्ज को चुकाने के लिए नया लोन लेना आदि थे।
सीबीआई की एफआईआर और जांच
छापेमारी से पहले सीबीआई ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की थीं। आरोप है कि वित्त वर्ष 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने अनिल अंबानी की कंपनियों को अवैध रूप से लोन दिया था।
ईडी सूत्रों का दावा है कि इन लोन को मंजूरी देने से ठीक पहले यस बैंक के प्रमोटर्स को निजी व्यवसाय में भारी लाभ हुआ। इसी आधार पर जांच एजेंसियां अब रिश्वतखोरी और वित्तीय लेन-देन के कथित कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
