रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी समेत 5 पर असम में केस दर्ज, जानें पूरा मामला
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahabadia) मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रणवीर इलाहबादिया के साथ…
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahabadia) मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
असम पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर 'अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने' के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahabadia) और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और अन्य का नाम भी अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में शामिल किया गया है।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर (Ranveer Allahabadia) ट्रोल्स के निशाने पर हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं। उनके खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कमेंट के लिए रणवीर (Ranveer Allahabadia) ने मांगी माफी
मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'वो अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं।' यूट्यूबर ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, 'मेरा कमेंट अनुचित था। फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जोनर नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई। जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मेरे पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं। मैं वैसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में लूंगा।'
उन्होंने कहा, 'मुझे उस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था। ये मैंने इस पूरे एक्सपीरियंस से सबक लिया है। मैं बेहतर होने का वादा करता हूं। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।'
क्या है पूरा मामला?
रणवीर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। यहां पर यूट्यूबर ने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछा। वो सवाल था- क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी, हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे? या फिर एक बार पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट में उन्हें ज्वॉइन करके फिर उसके बाद कभी भी उन्हें सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे? रणवीर का सवाल सुन वहां बैठी ऑडियंस और बाकी जज जोर से हंसने लगे।
देखते ही देखते ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूट्यूबर का भद्दा सवाल सुन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शो को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। रणवीर के फैंस उनसे निराश हैं। उनकी जैसी पर्सनैलिटी का इस तरह के भद्दे जोक्स क्रैक करना फैंस को हजम नहीं हुआ। रणवीर फेमस पॉडकास्टर हैं। फिल्म, राजनीति, धर्म, बिजनेस जगत के नामचीन सितारे उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बने हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
