24 घण्टे ऑनलाइन

मिड-रेंज कारों की मांग सबसे ज्यादा, SBI रिपोर्ट का खुलासा

इस बार त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां एक तरफ प्रीमियम कारों (Premium Cars) का मार्केट लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर 10 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों की सेल कई…

24GhanteOnline
November 22, 2025
2 min read

इस बार त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां एक तरफ प्रीमियम कारों (Premium Cars) का मार्केट लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर 10 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों की सेल कई सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. इसका कारण है

रैशनलाइज्ड GST दरें और मजबूत फेस्टिवल सेंटीमेंट.


जीएसटी स्लैब में बदलाव, खासकर छोटी कारों (Cars) और कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए आम खरीदारों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ.टैक्स कम होने से कारों के एक्स-शोरूम दाम घटे और बजट में कार खरीदना फिर से आसान हो गया. इससे उन ग्राहकों में भी उत्साह लौटा जो बढ़ती EMI और बार-बार बढ़ रही कार कीमतों से परेशान थे.

SBI रिसर्च के मुताबिक


SBI रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर- अक्टूबर 2025 में बिकने वाली कुल कारों (Cars) में से 78% कारें 10 लाख रुपए से नीचे वाली थी. इसमें भी 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए वाली कारों का हिस्सा 64 प्रतिशत रहा, जबकि 5 लाख रुपए से कम कीमत वाली कारों का योगदान 14 प्रतिशत रहा. ये साफ दिखाता है कि त्योहारों के मौसम में बजट कारों ने बाजार की रीढ़ का काम किया.

रिपोर्ट बताती है कि नवरात्रि से दिवाली के बीच उद्योग हर दो सेकंड में एक कार बेच रहा था. डीलरों के पास डिलीवरी के लिए भारी दबाव रहा, क्योंकि ग्राहकों की संख्या उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ गई थी.

सबसे बड़ा प्रॉफिट मारुति सुजुकी को मिला


सबसे बड़ा प्रॉफिट मारुति सुजुकी को मिला, जिसकी पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा छोटे और किफायती मॉडल हैं। 40 दिनों में कंपनी को 5 लाख बुकिंग और 4.1 लाख रिटेल सेल्स मिलीं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी हैं. इनमें से 2.5 लाख बिक्री छोटी कारों की रही. GST कटौती के बाद छोटे मॉडलों की हिस्सेदारी 16.7% से बढ़कर 20.5% हो गई.

छोटी कारों की बिक्री में ग्रामीण इलाकों में भी 35% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीण बाजार अब महंगी कारों को भी हाथों हाथ ले रहे हैं, जैसा कि पहले सिर्फ शहरों में होता था.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…