1 जनवरी से होंगे 3 बड़े बदलाव, महंगी होंगी ये गाड़ियां, ABS बनेगा मेंडेटरी
2026 से ऑटो सेक्टर में 3 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर सीधे ग्राहकों पर पड़ेगा. पहला बदलाव यह है कि अब टू-व्हीलर के लिए ABS सिस्टम यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मेंडेटरी होने जा रहा है. दूसरा, 1 जनवरी से…
2026 से ऑटो सेक्टर में 3 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर सीधे ग्राहकों पर पड़ेगा. पहला बदलाव यह है कि अब टू-व्हीलर के लिए ABS सिस्टम यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मेंडेटरी होने जा रहा है. दूसरा, 1 जनवरी से कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही हैं. तीसरा कारों (Cars) की तरह कुछ मोटरसाइकिलें भी महंगी होने जा रही हैं.
1. टू-व्हीलर के लिए ABS अनिवार्य
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जनवरी 2025 में ऐलान किया था कि 1 जनवरी 2026 से सभी दोपहिया वाहनों में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) अनिवार्य होगा, चाहे इंजन क्षमता या वाहन की कैटेगरी कुछ भी हो. इसका मतलब है कि सभी स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोपेड इस नए नियम के दायरे में आएंगे. हालांकि, दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले उस नियम को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए. इस महीने की शुरुआत में हुई एक बैठक में इंडस्ट्री ने कहा कि इस फैसले से GST घटने के बाद मिले फायदे खत्म हो सकते हैं और वाहनों की मांग घटने का खतरा है.
2. कारों की कीमत में बढ़ोतरी
कार (Car) कंपनियां नए साल पर हर साल होने वाली कीमत बढ़ोतरी के लिए तैयार हैं. इससे पहले इस साल ग्राहकों को GST में राहत मिली थी, जिसे ये बढ़ोतरी कुछ हद तक खत्म कर देगी. ये नई कीमतें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी. आने वाली कीमत बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं है और इसका मुख्य कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रा (करेंसी) से जुड़ा खर्च है. जिन कंपनियों ने अब तक कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है उनमें Mercedes-Benz, BMW, BYD, MG, Nissan, Honda और Renault जैसे ब्रांड शामिल हैं. सभी 2-3 प्रतिशत बढ़ोतरी करेंगे.
3. कुछ टू-व्हीलर भी महंगे होंगे
हर साल ऑटोमोबाइल कंपनियां उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला देकर अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाती हैं. फिलहाल, Aprilia, Ather और Triumph जैसी बाइक कंपनियों ने अपनी दोपहिया गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. आने वाले दिनों में कुछ अन्य लोकप्रिय ब्रांड भी कीमत बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
