तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 3 की मौत
बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रानी तालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास एक कार (Car)अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में…
बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रानी तालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास एक कार (Car)अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जेसीबी के सहारे कार (Car) को बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक कार मे मौजूद 5 लोगों मे से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। इधर मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है।
सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले है। घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक वे सब किसी के शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पूरे परिवार में मातम छा गया।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के सरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार (Car) को नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक कार में मौजूद 5 लोगों में से तीन लोगों की मौत चुकी थी। जबकि दो लोग घायल है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली के लिए जा रहे थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
