24 घण्टे ऑनलाइन

गेट तोड़कर विधानसभा में घुसी कार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई। कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान करने…

24GhanteOnline
April 6, 2026
2 min read

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई। कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री से अंदर घुसी। कार सवार स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। जांच के लिए विधानसभा परिसर में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

VIP गेट तोड़कर विधानसभा में घुसी कार

मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने बताया कि वो गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक जोर की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि कोई सामान्य हलचल है, लेकिन जब ध्यान से देखा तो एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट तोड़कर अंदर घुसी हुई थी। चश्मदीदों के अनुसार, कार तेज़ी से अंदर आई और कुछ देर परिसर में घूमती रही। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई और आसपास खड़े रिक्शा चालक और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

तेज आवाज से मचा हड़कंप

इसके अलावा उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कार दोबारा उसी तरफ लौटी, फिर से गेट को टक्कर मारी और तेजी से बाहर निकलकर फरार हो गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, VIP गेट पर CRPF की तैनाती थी, इसके बावजूद यह घटना हुई। राहत की बात यह रही कि गुलदस्ते में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और आरोपी के पास कोई स्याही भी नहीं थी। यह पूरी घटना महज 5 मिनट के अंदर हुई, जिसके बाद संदिग्ध कार विधानसभा के गेट नंबर 2 से बाहर निकल गई। फिलहाल पुलिस गाड़ी और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।