24 घण्टे ऑनलाइन

आपका Smart TV भी हो सकता है हैक, दिखें ये संकेत तो तुरंत एक्शन लें

Laptop और Mobile फोन की तरह आप लोगों का Smart TV भी आसानी से हैक हो सकता है, अब आप भी सोच रहे होंगे वो कैसे? आप लोगों का LED TV हमेशा ही इंटरनेट से कनेक्ट रहता है, यही वजह है कि टीवी पर भी हैकिंग का खतरा बना रहता है.…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
आपका Smart TV भी हो सकता है हैक, दिखें ये संकेत तो तुरंत एक्शन लें

Laptop और Mobile फोन की तरह आप लोगों का Smart TV भी आसानी से हैक हो सकता है, अब आप भी सोच रहे होंगे वो कैसे? आप लोगों का LED TV हमेशा ही इंटरनेट से कनेक्ट रहता है, यही वजह है कि टीवी पर भी हैकिंग का खतरा बना रहता है. टीवी की बड़ी स्क्रीन के पीछे एक ऐसा सिस्टम है जो कंप्यूटर की तरह काम करता है. टीवी में कैमरा, ब्लूटूथ और माइक्रोफोन तीनों ही चीजों का इस्तेमाल होता है, इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं जो आपको दिखने लगे तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए.

संकेत


अगर आप लोगों का Smart LED TV अचानक से धीमा होने लगे, अचानक से आप लोगों का स्मार्ट टीवी क्रैश होने लगे और अगर टीवी पर अनजान पॉप-अप नजर आने लगे तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है, क्योंकि हो सकता है कि कोई मैलवेयर आपके टीवी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा हो.

अनजान ऐप्स


अगर आपको Smart TV में अनजान ऐप्स नजर आने लगे हैं जिन्हें आप लोगों ने डाउनलोड नहीं किया है तो सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसा मैलवेयर की वजह से हो सकता है. न केवल ऐप्स, अगर होम स्क्रीन पर अजीब नाम डिस्प्ले होने लगे जो ऐप्स के आइकन बदलने लगे तो समझ जाइए कि आपके टीवी में कुछ तो गड़बड़ है.

परफॉर्मेंस पर असर और बार-बार क्रैश की दिक्कत


माना कि समय के साथ Smart TV धीमा हो सकता है लेकिन स्टोरेज होने और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर होने के बाद भी अगर टीवी क्रैश होने लगे, धीमा होने लगे, बार-बार ऑन और ऑफ होने लगे तो समझ जाइए कि कोई मैलवेयर टीवी में एक्टिव है. ये मैलवेयर टीवी सिस्टम को सही ढंग से काम नहीं करने देता जिससे नेविगेट करना मुश्किल हो जाता है.

Smart TV Tips: सिक्योर रहने के लिए क्या करें?


ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें
सेटिंग्स में जाकर Unknown Sources से इंस्टॉलेशन ऑप्शन को बंद करें
एंटी-वायरस ऐप के जरिए टीवी को स्कैन करें
मैलवेयर को हटाने के लिए टीवी को फैक्टरी रीसेट करें

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।