24 घण्टे ऑनलाइन

CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें स्कोरबोर्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 4 मार्च को जनवरी 2025 सेशन के लिए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट icai.org,…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 4 मार्च को जनवरी 2025 सेशन के लिए CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icaiexam.icai.org, icai.nic.in और caresults.icai.org पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आईसीएआई की ओर से सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को किया गया था। वहीं सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II का एग्जाम 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित किया गया था। प्रत्येक विषय में कम से कम 40 फीसदी नंबर प्राप्त करने वाले और कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा।

ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड


- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Important Announcements टैब पर क्लिक करें।
- यहां सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
- स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और डाउनलोड करें।

कब होगी CA मई सेशन की परीक्षा?


CA मई 2025 सेशन के लिए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई के बीच किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट एग्जाम 3 मई से 14 मई के बीच निर्धारित हैं, जबकि सीए फाइनल की परीक्षाएं 2 मई से 13 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। सीए मई 2025 की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 मार्च से शुरू हुआ है और 14 मार्च तक कैंडिडेट बिना लेट फीस के अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी उम्मीदवार 17 मार्च तक 600 रुपए लेट फीस के साथ मई सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।