इतने रुपए महंगी हुई ये इलेक्ट्रिक कार! सिंगल चार्ज में चलेगी 567 KM
भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में BYD SEALION 7 ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.अब इस SUV को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. BYD इंडिया ने घोषणा की है कि SEALION 7 की कीमत…

भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में BYD SEALION 7 ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.अब इस SUV को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. BYD इंडिया ने घोषणा की है कि SEALION 7 की कीमत में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी. ये बदलाव केवल प्रीमियम वैरिएंट पर लागू होगा, जबकि परफॉर्मेंस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
₹50,000 महंगी हुई ये इलेक्ट्रिक कार
प्रीमियम वेरिएंट की कीमत में 50 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है. BYD ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि 31 दिसंबर 2025 तक की गई बुकिंग्स को पुराने दामों पर डिलीवर किया जाएगा.इसका मतलब है कि जो ग्राहक साल के अंत तक बुकिंग कर देंगे, वे 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
कंपनी के मुताबिक, कीमत में ये बढ़ोतरी नई और एडवांस टेक्नोलॉजी बेहतर सेफ्टी फीचर्स और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है. इसके अलावा, यह इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने में भी मदद करेगी, ताकि लंबे समय तक ग्राहकों को प्रीमियम वैल्यू मिलती रहे.
कंपनी का बयान
BYD के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस हेड राजीव चौहान ने कहा कि SEALION 7 अब भी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है. लॉन्च के बाद से ही इस SUV की 2,300 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग का संकेत देती हैं.
फीचर्स और परफॉर्मेंस
फीचर्स और परफॉर्मेंस की बात करें तो SEALION 7 में 82.56 kWh का ब्लेड बैटरी पैक मिलता है. इसके सेल-टू-बॉडी (CTB) आर्किटेक्चर और 5-स्टार यूरो NCAP सेफ्टी रेटिंग इसे बेहद सुरक्षित बनाती है. इसके अलावा, ये SUV सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है. फुल चार्ज पर ये 567 किमी तक की दूरी तय कर सकती है (NEDC रेंज). BYD Sealion 7 (BYD सीलायन 7) की कीमत भारत में ₹48.90 लाख से शुरू होकर ₹54.90 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
कुल मिलाकर, BYD SEALION 7 प्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन पेश करती है. हालांकि कीमत में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसकी टेक्नोलॉजी और रेंज इसे अभी भी सेगमेंट की टॉप EV विकल्प बनाती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
