वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें
त्योहारों के लिए महिलाएं सबसे सुंदर तरीके से तैयार होना पसंद करती हैं। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 16 मई को मनाया जाएगा। हिंदू धर्मों के अनुसार वट सावित्री…
त्योहारों के लिए महिलाएं सबसे सुंदर तरीके से तैयार होना पसंद करती हैं। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 16 मई को मनाया जाएगा। हिंदू धर्मों के अनुसार वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन कुछ महिलाएं व्रत रखती हैं तो कुछ सिर्फ बड़ के पेड़ की पूजा करती हैं। हालांकि, इस खास मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। अगर आपको भी व्रत के दिन अच्छे से तैयार होना और मेकअप (Makeup) का सामान नहीं है तो इस आर्टिकल में बताई गई मेकअप की चीजों को खरीदें। ये मेकअप आइटम्स सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी मानी जाती हैं।
सुहागिन महिलाओं के लिए जरूरी मेकअप (Makeup) आइटम
सिंदूर
सुहागिन महिलाएं के लिए यह एक जरूरी चीज है। इसे माथे और बालों की बीच की रेखा पर लगाया जाता है।
काजल और आईलाइनर
आंखों को निखारने के लिए काजल या आईलाइनर लगाना पसंद किया जाता है। व्रत के दिन अपने लुक को निखारने के लिए इन दोनों में से किसी एक आइटम या फिर दोनों को लगा सकती हैं।
बिंदी
बिंदी लुक को पूरा करती है और लाल या मैरून रंग की बिंदी आमतौर पर माथे पर लगाई जाती है।
लिपस्टिक
लाल या मैरून रंग सुहागिन महिलाओं पर काफी अच्छे लगते हैं। गहरा लाल, मैरून, गुलाबी रंग को शुभ माना जाता है और इसे पूजा के लिए तैयार होने से पहले लगाएं।
मेहंदी
तीज-त्योहारो और व्रत के लिए महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। इसलिए व्रत से पहले इसे जरूर खरीदें और अपने हाथ और पैर को सुंदर तरीके से सजाएं।
चूड़ियां
सुहागिनों के लिए चुड़ी को भी जरूरी माना जाता है और व्रत के दिन इसे अपने लुक में जरूर शामिल करें। तीज-त्योहारों पर लाल, पीले या हरे रंगों की चूड़ियां अच्छी लगती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
