24 घण्टे ऑनलाइन

अल्मोड़ा में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण हादसा हो गया है। यहां सीलापानी भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस (Bus Falls) गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।…

24GhanteOnline
December 30, 2025
1 min read

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण हादसा हो गया है। यहां सीलापानी भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस (Bus Falls) गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल घायलों को खाई से निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसा (Bus Accident) होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। चश्मदीदों की मानें तो हादसा काफी विभत्स था। बस गिरने की आवाज उन्हें आई तो वे फौरन लोगों की मदद के लिए पहुंचे। घायलों को सीलापानी भिकियासैंण के अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पुलिस की मानें तो बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी। रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।