24 घण्टे ऑनलाइन

गांदरबल में खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 39 श्रद्धालु घायल

श्रीनगर। गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को गनीवान के पास बस दुर्घटना में कम से कम 39 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की बस ( एआर11 डी5655) हरिगनीवान के पास…

24GhanteOnline
July 28, 2026
2 min read
गांदरबल में खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 39 श्रद्धालु घायल

श्रीनगर। गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को गनीवान के पास बस दुर्घटना में कम से कम 39 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की बस ( एआर11 डी5655) हरिगनीवान के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बचाव दल, पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे (Bus Accident) में लगभग 39 यात्री घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए पास के कंगन अस्पताल ले जाया गया। दो घायलों के सिर में चोट आई है।


#WATCH | Jammu and Kashmir: A tourist bus skidded off the road at Hariganiwan in Ganderbal district. Following the accident, personnel from the CRPF, ITBP, and the Jammu and Kashmir Police reached the scene promptly, rescued all injured passengers, and transported them to Kangan… pic.twitter.com/WCPmi8aE7p


— ANI (@ANI) July 28, 2026


इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ''गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गनीवान, गांदरबल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल श्री अमरनाथजी यात्रा के तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए और फिलहाल स्कीम्स में उनका इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैं घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।