24 घण्टे ऑनलाइन

इस SUV पर 96100 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट, फुल टैंक पर 1258km तक दौड़ती है ये गाड़ी

नई Hybrid SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो दिसंबर का महीने आपके लिए बेहद ही खास है. टोयोटा कंपनी की Urban Cruiser Hyryder पर 96100 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, आइए आपको बताते हैं कि इस एसयूवी की कीमत कितनी…

24GhanteOnline
December 10, 2025
3 min read

नई Hybrid SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो दिसंबर का महीने आपके लिए बेहद ही खास है. टोयोटा कंपनी की Urban Cruiser Hyryder पर 96100 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, आइए आपको बताते हैं कि इस एसयूवी की कीमत कितनी है, इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं और ये गाड़ी एक लीटर में कितने किलोमीटर तक का माइलेज देती है?

Toyota Urban Cruiser Hyryder पर छूट


Gaadiwaadi के अनुसार, इस एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट पर 96100 रुपए तक की छूट मिल रही है जिसमें 26000 रुपए का कैश, 40 हजार का एक्सचेंज, 6500 रुपए का कॉर्पोरेट और 23600 रुपए की वारंटी शामिल है. इसके अलावा 50 हजार का लॉयल्टी बोनस भी ऑफर किया जा रहा है. सीएनजी वेरिएंट पर 74 हजार की छूट है जिसमें 45 हजार कैश, 25 हजार एक्सचेंज, 4 हजार कॉर्पोरेट मिल रहा है, इसके अलावा 50 हजार लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder Price


इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10 लाख 94 हजार 800 रुपए (एक्स शोरूम) से 18 लाख 47 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) तक है. वहीं, इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 13 लाख 33 हजार 300 रुपए (एक्स शोरूम) से 15 लाख 29 हजार 300 रुपए (एक्स शोरूम) तक है. हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 16 लाख 45 हजार 700 रुपए (एक्स शोरूम) से 19 लाख 76 हजार 300 रुपए (एक्स शोरूम) तक है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder Rivals


टोयोटा की इस एसयूवी की टक्कर Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos, Honda Elevate, Hyundai Creta, MG Astor, Skoda Kushaq और Mahindra Scorpio N और क्लासिक जैसे मॉडल्स से होती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder Mileage


माइलेज की बात करें तो कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, ये गाड़ी 27.97 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस एसयूवी में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, इसका मतलब ये हुआ कि 45 लीटर के फुल टैंक पर ये कार 1258 किलोमीटर तक दौड़ सकती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder Features


इस एसयूवी में 9 इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग की सुविधा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल के अलावा सेफ्टी के लिए ABS के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और ISOFIX माउंट्स जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं.

ध्यान दें: डीलर के पास जब तक स्टॉक है आप तब तक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि ऑफर अलग-अलग शहर में अलग-अलग हो सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…