इस Electric Car पर बंपर छूट, 1.25 लाख तक मिल रही सस्ती
ऑटो कंपनियां हर महीने ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आती हैं. दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना चल रहा है और कंपनियां 2025 का स्टॉक क्लियर करने और नए साल में 2026 के स्टॉक के लिए जगह बनाने पर भी फोकस कर रही…
ऑटो कंपनियां हर महीने ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आती हैं. दिसंबर यानी साल का आखिरी महीना चल रहा है और कंपनियां 2025 का स्टॉक क्लियर करने और नए साल में 2026 के स्टॉक के लिए जगह बनाने पर भी फोकस कर रही हैं, अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास नई कार पर लाखों की बचत करने का बढ़िया मौका है. MG Motors की ओर से ZS EV को 1.25 लाख तक सस्ते में बेचा जा रहा है.
MG ZS EV Price in India
एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत वैसे तो 17 लाख 99 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है लेकिन कंपनी के BaaS प्रोग्राम के तहत आप इस गाड़ी को 13 लाख की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं. इस कीमत में ये गाड़ी आपको मिल तो जाएगी लेकिन आपको गाड़ी खरीदने के बाद बैटरी का रेंट देना होगा, कंपनी प्रति किलोमीटर आप लोगों से 4.5 किलोमीटर चार्ज करेगी.
MG ZS EV Rivals
एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की टक्कर Tata Nexon EV, Mahindra XUV 400 EV, Creta Electric, BYD Atto 3 और Tata Curvv EV जैसे मॉडल्स से होती है.
MG ZS EV Range
8.5 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने वाली एमजी मोटर की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी एक बार सिंगल चार्ज पर 461 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है. इस गाड़ी में कंपनी ने 50.3kWh की बैटरी दी है.
MG ZS EV Safety Features
75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और Level 2 ADAS के 17 कमाल के फीचर्स मिलेंगे जो ड्राइविंग के दौरान मदद करेंगे. इस गाड़ी में डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है.
ध्यान दें: इस इलेक्ट्रिक गाड़ी पर छूट की सटीक जानकारी के लिए नजदीकी एमजी डीलर से संपर्क करें, छूट का बेनिफिट 31 दिसंबर 2025 तक उठाया जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
