24 घण्टे ऑनलाइन

न Flipkart और न ही Amazon, यहां मिल रहा iPhone 17 पर 14000 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट

iPhone 17 खरीदने का प्लान है तो सही समय आ गया है, इस फोन के साथ 14000 रुपए तक बचाने का बढ़िया मौका है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस ऑफर का बेनिफिट आपको न तो Flipkart और न ही Amazon पर मिलेगा. iNvent की ओर…

24GhanteOnline
January 2, 2026
3 min read
न Flipkart और न ही Amazon, यहां मिल रहा iPhone 17 पर 14000 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट

iPhone 17 खरीदने का प्लान है तो सही समय आ गया है, इस फोन के साथ 14000 रुपए तक बचाने का बढ़िया मौका है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस ऑफर का बेनिफिट आपको न तो Flipkart और न ही Amazon पर मिलेगा. iNvent की ओर से इस फोन के साथ बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन के साथ आप लोगों को डिस्काउंट का बेनिफिट कैसे मिल सकता है?

iPhone 17 Price in India


इस आईफोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 82 हजार 900 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी iNvent ऑफलाइन स्टोर पर न्यू ईयर डील के तहत इस मॉडल पर बंपर डिस्काउंट का फायदा उठाने का मौका है. iNvent स्टोर्स दिल्ली, बेंगलुरु, नोएडा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हैं. इस फोन पर फ्लैट 4000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है, कैशबैक के बाद ये मॉडल आप लोगों को 78 हजार 900 रुपए का पड़ेगा.

इस ऑफर का फायदा केवल दिल्ली में हाल ही में खुले शाहदरा और GK स्टोर पर मिल रहा है, इसके अलावा 4000 रुपए के कैशबैक का फायदा EMI खरीदारी पर है. सिर्फ यही नहीं, ICICI और Axis बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट पर अतिरिक्त 4 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा. इसका मतलब 78900 रुपए पर 4000 रुपए का एडिशनल फायदा मिलने के बाद ये फोन आपको 74900 रुपए का पड़ेगा.

इस फोन के साथ सबसे ज्यादा डिस्काउंट आपको पुराना फोन एक्सचेंज करने पर मिलेगा. इस हैंडसेट के साथ 6000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इन सभी ऑफर्स का अगर आपको फायदा मिल गया तो ये फोन आपको 68900 रुपए का पड़ेगा. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर होगी. ध्यान दें कि इस ऑफर का फायदा केवल तभी तक मिलेगा जब तक स्टॉक है.

iPhone 17 Alternatives


मुकाबले की बात करें तो आईफोन 17 की टक्कर Samsung Galaxy S25, Google Pixel 10, OPPO Find X9 और Vivo X300 जैसे मॉडल्स से होती है. ये सभी स्मार्टफोन्स आप लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएंगे, इन स्मार्टफोन्स को Flipkart से खरीदा जा सकता है.

iPhone 17 Specifications


डिस्प्ले: इस फोन में 6.3 इंच OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है.

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में ए19 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है जो दिनभर के सभी काम जैसे कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…