रक्षाबंधन के दिन बन रहा है बुधादित्य योग, जानें सबसे पहले किसे बांधे राखी
इस बार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) पर यानी सावन के समापन पर नौ अगस्त को बुधादित्य योग के साथ श्रावण शुक्ल पूर्णिमा भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग के बनने से निवेश और खरीददारी में बहुत फल मिलता है। 9 अगस्त को…
इस बार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) पर यानी सावन के समापन पर नौ अगस्त को बुधादित्य योग के साथ श्रावण शुक्ल पूर्णिमा भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग के बनने से निवेश और खरीददारी में बहुत फल मिलता है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व श्रावणी पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। इस दिन सावन मास की पूर्णिमा रहेगी, श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण और मकर राशि में चंद्रमा के रहने से भी अच्छे योग बन रहे हैं। आपको बता दें कि इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर भद्रा नहीं रहेगी। इसलिए बहनें अपने भाईयों के पूरे दिन राखी बांध सकती हैं। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। दरअसल भद्रा का राखी बांधने के समय पर खास विचार किया जाता है? इस साल 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्राकाल समाप्त हो जाएगा।
ग्रहों की बात करें ग्रहों के राज सूर्य इस दिन कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल कन्या राशि में रहेंगे। गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में बनेगी। राहु शनि की राशि में, तो केतु सिंह राशि में रहेंगे।
रक्षाबंधन 2025 (Raksha Bandhan) शुभ मुहूर्त-
सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक , राखी बांधने के लिए बहुत अच्छा समय है। इसके अलावा शाम तक बिना कोई मुहूर्त देखें राखी बांध सकते हैं।
सबसे पहले भगवान को राखी बांधे :
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर सबसे पहले भगवान जी को राखी बांधे। उनका अक्षत और चावल से तिलक करें। मिठाई भोग लगाएं। इसके बाद भाई को राखी बांधना शुरू करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
