24 घण्टे ऑनलाइन

घर के इस हिस्से में रखे बुद्ध प्रतिमा, बनी रहेगी सुख-शांति

वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस और दुकान की साज-सजावट के साथ ऊर्जा प्रवाह के प्रभाव के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। यही कारण है कि कई लोग अपने…

24GhanteOnline
November 19, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस और दुकान की साज-सजावट के साथ ऊर्जा प्रवाह के प्रभाव के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। यही कारण है कि कई लोग अपने घर में शांति के लिए भगवान बुद्ध (Buddha) की ध्यान मुद्रा में फोटो या प्रतिमा जरूर लगाते हैं। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में यदि आप भी भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करते हैं तो इन बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।

घर में इसलिए रखते हैं बुद्ध (Buddha) प्रतिमा


वास्तु शास्त्र में मुताबिक, घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखने से जहां घर की खूबसूरती बढ़ती है, वहीं दूसरी ओर परिवार में शांति के साथ-साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली भी आती है। घर की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है। सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

मुख्य द्वार के पास रखें बुद्ध (Buddha) प्रतिमा


घर में भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा में प्रतिमा या फोटो को मुख्य द्वार के पास स्थापित करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से घर में प्रवेश करते ही सकारात्मक भाव पैदा होता है। मन को शांति मिलती है।

जमीन पर न रखें प्रतिमा


भगवान बुद्ध (Buddha) की मूर्ति को घर में ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, भगवान बुद्ध की प्रतिमा को कभी भी जमीन पर रखने की भूल नहीं करना चाहिए। बुद्ध प्रतिमा को फर्श से 3-4 फीट ऊपर रखना चाहिए।

घर की पश्चिम दिशा में रखें


भगवान बुद्ध (Buddha) की प्रतिमा को घर की पश्चिम दिशा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर के मंदिर में बुद्ध की मूर्ति को पूर्व दिशा में मुख करके रखना चाहिए। यदि बच्चों के स्टडी रूम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रख रहे हैं तो पूर्व की ओर मुख करके रखना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों की मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…