बसपा प्रदेश सचिव हरबिलास का हत्यारा मारा गया, अंबाला में पुलिस ने किया एनकाउंटर
अंबाला। हरियाणा में बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास ( Harbilas) का हत्यारा शूटर सागर मारा गया है। अबाला में पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया है। क्रॉस फायरिंग में 3 पुलिसकर्मीं भी घायल हुए हैं। शूटर सागर के शव को छावनी…
अंबाला। हरियाणा में बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास ( Harbilas) का हत्यारा शूटर सागर मारा गया है। अबाला में पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया है। क्रॉस फायरिंग में 3 पुलिसकर्मीं भी घायल हुए हैं। शूटर सागर के शव को छावनी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अंबाला पुलिस और एसटीएफ ने मुलाना महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास मुठभेड़ में मारा गया है।बता दें कि बीते दिनों अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके 2 साथी भी घायल हुए थे।
बता दें कि बीते सप्ताह अंबाला में बहुजन समाज पार्टी के नेता की हत्या कर दी थी। इस वारदात को शुक्रवार रात नारायणगढ़ में आहलूवालिया पार्क के पास अंजाम दिया गया था। हमले में बसपा नेता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान बसपा नेता की मौत हो गई थी।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे हरबिलास ( Harbilas)
इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। हरबिलास ( Harbilas) रज्जुमाजरा बसपा के नेता थे। वो पार्टी के सिंबल पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे।
बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने कार पर की अंधाधुंध फायरिंग
हमलावरों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था जब हरबिलास रज्जुमाजरा अपने दो साथी हरविलास पुनीत और गूगल नवाब सिंह के साथ कार में जा रहे थे। वो आहलुवालिया पार्क के गेट-1 के सामने पहुंचे थे, तभी उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
