24 घण्टे ऑनलाइन

बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने कार पर की अंधाधुंध फायरिंग

हरियाणा। अंबाला जिले के नारायणगढ़ में शुक्रवार की शाम को बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता हरविलास सिंह रज्जू माजरा (Harvilas Singh Rajju Majra) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी कार में दो दोस्तों,…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

हरियाणा। अंबाला जिले के नारायणगढ़ में शुक्रवार की शाम को बहुजन समाज पार्टी (BSP)  नेता हरविलास सिंह रज्जू माजरा (Harvilas Singh Rajju Majra) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी कार में दो दोस्तों, पुनीत और गुगल, के साथ थे। हमलावरों ने उनके पास आकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें राज्जुमाजरा की मौत हो गई, जबकि पुनीत घायल हो गए।

हमले के बाद, राज्जू माजरा (Harvilas Singh Rajju Majra) और पुनीत को तत्काल चंडीगढ़ स्थित PGIMER अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रात के समय राज्जुमाजरा ने दम तोड़ दिया, जबकि पुनीत की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और जांच जारी है।

नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। अंबाला  पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पूरी मेहनत कर रही है।

अध्यात्म और भारतीय संस्कृति संग देशभक्ति की त्रिवेणी में भी लगेगी डुबकी


अंबाला के BSP नेताओं ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पिछले साल नारायणगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्जुमाजरा ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इस दुखद घटना से क्षेत्र में सन्नाटा है और स्थानीय लोग इस हमले के पीछे की वजह को जानने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह हत्या किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद का परिणाम हो सकती है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…