24 घण्टे ऑनलाइन

BSNL का Silver Jubilee धमाका! लॉन्च किया 225 रुपये वाला जबरदस्त रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया धमाकेदार Silver Jubilee प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 225 रुपये है. इस प्लान में रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा मिलता है. यह प्लान 30 दिनों की…

24GhanteOnline
November 16, 2025
3 min read

BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया धमाकेदार Silver Jubilee प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 225 रुपये है. इस प्लान में रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा मिलता है. यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसे कंपनी ने लिमिटेड-टाइम ऑफर के तौर पर लॉन्च किया है. इसके साथ BSNL ने अपना Silver Jubilee FTTH प्लान भी जारी किया है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT और TV चैनलों का भी फायदा मिलता है. कंपनी इस ऑफर के जरिए खोए हुए सब्सक्राइबर्स को वापस लाने की कोशिश में है.

BSNL Silver Jubilee Plan की कीमत और वैलिडिटी

BSNL का Silver Jubilee प्रीपेड प्लान 225 रुपये में पेश किया गया है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन है. इस अवधि में यूजर्स को 2.5GB रोजाना 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसके साथ 100 SMS पर डे का फायदा भी मिलता है. कंपनी ने इस प्लान को सोशल मीडिया पर अनाउंस करते हुए बताया कि यह एक लिमिटेड-टाइम ऑफर है और प्रीपेड यूजर्स के लिए खास तौर पर पेश किया गया है.

डेटा लिमिट और स्पीड रिडक्शन का नियम

Silver Jubilee प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. लेकिन Fair Usage Policy के तहत तय लिमिट खत्म होने पर स्पीड 40kbps पर आ जाती है. यह स्पीड बेसिक मैसेजिंग और न्यूनतम ब्राउजिंग तक सीमित रहती है. हालांकि, रोज की लिमिट रीसेट होने पर हाई-स्पीड डेटा दोबारा एक्टिव हो जाता है, जिससे यह प्लान रोजाना इंटरनेट यूजर्स के लिए काफी किफायती बन जाता है.

रिचार्ज कैसे करें और नए यूजर्स कैसे लें फायदा

BSNL के मौजूदा यूजर्स इस नए Silver Jubilee प्लान को My BSNL ऐप, BSNL Self Care ऐप या कंपनी के वेब पोर्टल के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं. वहीं नए यूजर्स BSNL रिटेलर या BSNL Common Services Centres पर जाकर SIM और रिचार्ज दोनों करवा सकते हैं. CSC सेंटर पर BSNL बिल पेमेंट, सिम इश्यू और मोबाइल रिचार्ज जैसी कई सर्विसेज भी उपलब्ध होती हैं.

BSNL Silver Jubilee FTTH Plan के फायदे

BSNL का Silver Jubilee FTTH प्लान भी चर्चा में है, जिसकी कीमत 625 रुपये प्रति माह है. इस प्लान में यूजर्स को 2500GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी स्पीड 70Mbps तक जाती है. इसके साथ 600 से ज्यादा लाइव TV चैनल और 127 प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस भी दिया जाता है. प्लान में JioHotstar और SonyLIV का OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जो इसे एंटरटेनमेंट पैक की तरह बनाता है.

Tags:#BSNL

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…