365 दिन चलेगा डेली 3GB डेटा वाला ये नया प्लान, कीमत सिर्फ 2799 रुपए
New Year 2026 से पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. ये नया प्लान आज यानी 26 दिसंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है, इस नए प्लान की कीमत 2799 रुपए है. इस प्लान के साथ…
New Year 2026 से पहले सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. ये नया प्लान आज यानी 26 दिसंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है, इस नए प्लान की कीमत 2799 रुपए है. इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 365 दिन की लंबी वैलिडिटी का फायदा मिल रहा है. कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर इस नए प्लान के बारे में जानकारी दी है, चलिए जानते हैं कि ये प्लान हर रोज कितने जीबी डेटा देता है और ये प्लान कौन-कौन से बेनिफिट्स के साथ आता है?
BSNL 2799 Plan Details
2799 रुपए वाले BSNL प्लान के साथ कंपनी की तरफ से हर रोज 3 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा दिया जा रहा है. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ये प्लान हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा देता है. 365 दिन की वैधता और प्रतिदिन 3 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान आप लोगों को कुल 1095 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगा. 2799 रुपए और 365 दिन की वैधता के हिसाब से अगर डेली कॉस्टिंग की बात करें तो इस प्लान का डेली खर्च लगभग 7.67 रुपए है.
Jio 365 Days Plan
रिलायंस जियो के पास सबसे सस्ता 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान भी 3599 रुपए का है. इसका मतलब BSNL से लगभग 800 रुपए महंगा. कीमत के अलावा चलिए जानते हैं कि दोनों ही कंपनियों के प्लान्स में कितना अंतर है. जियो कंपनी का प्लान 3599 रुपए में हर रोज 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का फायदा देता है.
इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं जैसे कि ये प्लान 35100 रुपए की कीमत वाला Gemini Pro प्लान का बेनिफिट देता है. ओटीटी लवर्स के लिए इस प्लान के साथ तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार, 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज का भी फायदा देता है. डेली खर्च की बात करें तो 3599 रुपए वाले इस प्लान का डेली खर्च लगभग 9.86 रुपए है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
