24 घण्टे ऑनलाइन

300 दिन चलेगा BSNL का ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग और SMS मिलेगा सबकुछ

कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहिए तो आप लोगों को BSNL का 1499 रुपए वाला प्रीपेड प्लान पसंद आ सकता है. ये प्लान खासतौर से उन लोगों को देखते हुए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं. आइए आपको बताते…

24GhanteOnline
December 19, 2025
2 min read

कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहिए तो आप लोगों को BSNL का 1499 रुपए वाला प्रीपेड प्लान पसंद आ सकता है. ये प्लान खासतौर से उन लोगों को देखते हुए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस अर्फोडेबल प्लान के साथ आप लोगों को कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलेंगे?

BSNL 1499 Plan Details


BSNL 1499 रुपए वाले इस अर्फोडेबल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी की तरफ से अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है, लेकिन 32 जीबी डेटा के बाद स्पीड कम होकर 40kbps कर दी जाएगी. इसका मतलब ये हुआ कि 32 जीबी तक आपको हाई स्पीड डेटा मिलेगा, इसके बाद डेटा तो कंपनी आपको देगी लेकिन स्पीड बहुत ही ज्यादा कम होगी. ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है. डेटा और कॉलिंग के अलावा आपको इस प्लान के साथ हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे.

BSNL 1499 Plan Validity


1499 रुपए वाले इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 300 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से इस रिचार्ज प्लान के लिए डेली 4.99 रुपए प्रतिदिन का खर्च आएगा. BSNL ने पूरे देश में 100,000 नए 4G मोबाइल टावर सफलतापूर्वक लगाए हैं. ये टावर पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं और इन्हें 5G के लिए तैयार किया गया है. कंपनी जल्द ही अपनी 5G सेवाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, शुरुआती रोलआउट जल्द ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में होने की उम्मीद है.

Airtel Plans


एयरटेल के पास 1849 रुपए वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है जो 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन इस प्लान में कंपनी केवल कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट ऑफर करती है. इस प्लान के साथ डेटा नहीं दिया जाता. इसके अलावा कंपनी के पास 1798 रुपए और 1729 रुपए वाले प्लान दो प्लान्स भी हैं लेकिन ये दोनों ही प्लान्स 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।