BSNL यूजर्स को झटका! बिना दाम बढ़ाए महंगे हुए कई रिचार्ज प्लान
BSNL Price Hike: बीएसएनएल ने अपने कई प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है. कंपनी ने इन प्लान की कीमत नहीं बढ़ाई है बल्कि इनकी वैलेडिटी चुपचाप घटा दी है, जिससे बिना कीमत बढ़ाए ही प्लान 20 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. टेलीकॉम…
BSNL Price Hike: बीएसएनएल ने अपने कई प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है. कंपनी ने इन प्लान की कीमत नहीं बढ़ाई है बल्कि इनकी वैलेडिटी चुपचाप घटा दी है, जिससे बिना कीमत बढ़ाए ही प्लान 20 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ हाइक की खबरों के बीच कंपनी का यह कदम ग्राहकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. BSNL ने 99, 107, 147, 153, 197, 439 और 879 रुपये के कई लोकप्रिय प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है.
BSNL: बिना दाम बढ़ाए प्लान हुए महंगे
BSNL 4G सर्विस लॉन्च कर तेजी से ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कंपनी की हालिया रणनीति लोगों को नाराज कर रही है. कंपनी ने कई प्लान की वैलिडिटी घटाकर उन्हें पहले से महंगा बना दिया है.
छोटे प्लान सबसे ज्यादा प्रभावित: 99, 107 और 147 रुपये वाले पैक
99 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 15 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी गई है. 107 रुपये वाला लोकप्रिय प्लान सबसे बड़ी कटौती का शिकार हुआ है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन से घटाकर 22 दिन कर दी गई है और यह सीधे 20 प्रतिशत तक महंगा हो गया है. 147 रुपये के पैक की वैलिडिटी भी 25 दिन से घटाकर 24 दिन कर दी गई है, जबकि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 5GB डेटा ही मिलता है.
मिड-रेंज प्लानों में भी कटौती
153 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 25 दिन से कम होकर अब 24 दिन रह गई है, जबकि इसमें 1GB रोजाना डेटा और कॉलिंग शामिल है. 197 रुपये वाले प्लान को भी कंपनी ने छोटा कर दिया है, जिसकी वैलिडिटी 48 दिन से घटकर 42 दिन रह गई है. इसी तरह 439 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिन से कम होकर 80 दिन कर दी गई है.
लॉन्ग-टर्म प्लान पर भी असर
879 रुपये वाले लंबे वैलिडिटी वाले प्लान में पहले 180 दिनों की सर्विस दी जाती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर 165 दिन कर दिया गया है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा दिया जाता है, लेकिन नई वैधता के बाद इसकी प्रति दिन लागत पहले से काफी अधिक हो गई है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने BSNL पर आरोप लगाया है कि वह चुपचाप वैलिडिटी घटाकर प्लान महंगे कर रहा है, जिससे ग्राहकों के बीच असंतोष बढ़ रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
