24 घण्टे ऑनलाइन

₹399 में 3300GB! ये कंपनी दे रही सुपर-डाटा बूस्ट

घर पर नया Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कौन सी कंपनी कम कीमत में बढ़िया बेनिफिट्स ऑफर कर रही है? BSNL ने 60Mbps Plan की कीमत में कटौती कर दी है, कंपनी ने X पर…

24GhanteOnline
December 11, 2025
2 min read

घर पर नया Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कौन सी कंपनी कम कीमत में बढ़िया बेनिफिट्स ऑफर कर रही है? BSNL ने 60Mbps Plan की कीमत में कटौती कर दी है, कंपनी ने X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. न केवल प्लान की कीमत कम की गई है बल्कि कंपनी ने ये भी बताया है कि ग्राहकों को पहले महीने फ्री सर्विस मिलेगी, आइए आपको बीएसएनएल के इस नए ऑफर की विस्तार से जानकारी देते हैं.

BSNL Offer Details


X पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, ग्राहकों को तीन महीने तक हर महीने 100 रुपए की छूट मिलेगी, इसके अलावा पहले महीने की सर्विस भी मुफ्त दी जाएगी. यही नहीं, 399 रुपए वाले प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को 3300GB हाई स्पीड इंटरनेट का भी फायदा मिलेगा. BSNL Fibre Basic Plan की कीमत प्रति माह 499 रुपए है लेकिन अभी बीएसएनएल ऑफर के तहत ये प्लान आप लोगों को 399 रुपए प्रति माह में मिलेगा.

इस प्लान के साथ 60Mbps की स्पीड मिलेगी, लेकिन डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 4Mbps कर दी जाएगी. डेटा के अलावा इस प्लान के साथ फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी दिया जाता है जिसके जरिए आप अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट उठा पाएंगे. गौर करने वाली बात यह है कि लैंडलाइन आपको खुद खरीदना होगा. Reliance Jio के पास भी 399 रुपए वाला प्लान उपलब्ध है, लेकिन जियो का ये प्लान 30Mbps की स्पीड ऑफर करता है. इस प्लान के साथ भी 3300GB डेटा, कॉलिंग बेनिफिट मिलता है.

BSNL Plan: कहां से खरीदें?


इस BSNL Plan को आप लोग कंपनी की ऑफिशियल साइट या फिर कंपनी के BSNL SelfCare App से भी खरीद सकते हैं. ये ऑफर कब तक के लिए है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है इसलिए ऑफर खत्म होने से पहले आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…