24 घण्टे ऑनलाइन

BSF की बड़ी कार्रवाई, सांबा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को किया ढेर

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। शर्मिंदा पाकिस्तान प्रोपोगंड़ा फैलाने और निर्दोष नागरिकों पर हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है। जम्मू कश्मीर के…

24GhanteOnline
May 9, 2025
2 min read

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। शर्मिंदा पाकिस्तान प्रोपोगंड़ा फैलाने और निर्दोष नागरिकों पर हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है।  जम्मू कश्मीर के सांबा में आतंकी घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई है। BSF ने 7 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक, जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ ( BSF) के सांबा सेक्टर में 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि में आतंकवादियों के एक बड़े समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसका पता निगरानी ग्रिड द्वारा लगाया गया।

इस घुसपैठ की कोशिश को ढांढर पोस्ट पर पाक रेंजर्स की गोलीबारी से समर्थन मिला। बीएसएफ ( BSF) के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए कम से कम 7 आतंकवादियों को ढेर कर दिया और पाक पोस्ट ढांढर को भारी नुकसान पहुंचाया।

खबरों के अनुसार, मारे गए आतंकियों की पहचान जैश के रूप में हुई है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों ने आधी रात को घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना ने इस पूरी घटना का एक वीडियाे भी जारी किया है, जिसमें आतंकी घुसपैठ और गोलीबारी दिखाई दे रही है।

युद्ध के हालातों से निपटने के लिए इस सरकार ने तेज की तैयारियां


सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। घुसपैठ की इस कोशिश में अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तान की BAT यानी बॉर्डर एक्शन टीम का हाथ हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…