24 घण्टे ऑनलाइन

पाकिस्तान ने BSF जवान को लिया हिरासत में, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं किया रिहा

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पार कर सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान सरहद लांघ कर पाकिस्तान चला गया था। जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया है। 24…

24GhanteOnline
April 24, 2025
2 min read

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पार कर सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान सरहद लांघ कर पाकिस्तान चला गया था। जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जवान को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। बीएसएफ का जवान गलती से सीमा के उस पार चला गया था।

जवान को वापस लाने के लिए BSF के अधिकारी पाकिस्तान रेंजर्स के बात कर रहे हैं। BSF एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मीटिंग बुलाई गई है। यह बैठक फिरोजपुर बॉर्डर पर होगी।

सूचना मिलते ही BSF के अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचे। जवान को छुड़वाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच बॉर्डर पर बुधवार रात तक फ्लैग मीटिंग की गई थी, लेकिन जवान को रिहा नहीं किया गया। ऐसे में वीरवार शाम को फिर से दोनों मुल्कों के अधिकारियों के बीच बैठक होगी।

पहलगाम के बाद भारत की पाकिस्तान पर ‘कार्रवाई, पल भर में कराची हुआ ‘धराशाई’


जीरो लाइन से पहले इस क्षेत्र में किसानों को विशेष परमिट के साथ खेती करने की इजाजत दी जाती है। फसल बोने और काटने के दौरान बीएसएफ के जवान उनके साथ तैनात रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है। कंटीली तार जीरो लाइन से काफी पहले है। जीरो लाइन पर सिर्फ पिलर लगे हैं। पाकिस्तान ने अपनी तरफ कंटीली तार नहीं लगाई है। इस कारण गर्मी के कारण जवान पेड़ की छांव में बैठने के लिए गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में चला गया। इतने में पाकिस्तानी रेंजर्स BSF की चेक पोस्ट जल्लोके पर पहुंच गए और उन्होंने बीएसएफ जवान को हिरासत में लेकर उसके हथियार कब्जे में ले लिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…