24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या से सनसनी, इस हाल में मिली थी हिमानी की लाश

रोहतक। कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल (Himani Narwal) की निर्मम हत्या ने हरियाणा में सनसनी मचा दी है। रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास शुक्रवार को सूटकेस में उसकी लाश मिली थी। यह घटना तब हुई है, जब राज्य में निकाय चुनाव हो…

24GhanteOnline
March 2, 2025
3 min read

रोहतक। कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल (Himani Narwal) की निर्मम हत्या ने हरियाणा में सनसनी मचा दी है। रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास शुक्रवार को सूटकेस में उसकी लाश मिली थी। यह घटना तब हुई है, जब राज्य में निकाय चुनाव हो रहे हैं। इस घटना ने प्रदेश में सियासी विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन थीं हिमानी नरवाल?

कौन थीं हिमानी नरवाल (Himani Narwal) ?


कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली थीं। वह युवा कांग्रेस रोहतक ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष भी थीं। उनकी गिनती कांग्रेस की साहसी, जागरूक और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में होती थी। भारत जोड़ो यात्रा हो या कांग्रेस का कोई अन्य अभियान, हिमानी ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की थीं और रोहतक में किराए पर रहती थीं।

हिमानी रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रमों में ज्यादातर शामिल रहती थीं। वह कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रदर्शन करने के लिए भी जानी जाती थीं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है। एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है।

हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह घटना अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय और दोषियों को कठोर सजा दिलाए।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में एक बेटी के गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी गयी, उसके बाद बेखौफ हत्यारे ने लाश को सूटकेस में बंद करके रोहतक में फेंक दिया। हम हरियाणा की डबल इंजन सरकार से हिमानी के लिए न्याय की मांग करते है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए ताकि फिर किसी बेटी के साथ ऐसी घटना न हो।

घटना को चौबीस घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं। रोहत पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है लेकिन अब तक उसके हाथ खाली हैं। शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे के आस पास नीले रंग के सूटकेस में बंद उसकी लाश बंद मिली थी। चश्मदीदों का कहना है कि लाश पर कई चोट के निशान थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…