24 घण्टे ऑनलाइन

अमेरिका में भारतीय की निर्मम हत्या, पत्नी और बेटे के सामने कुल्हाड़ी से काटा सिर

अमेरिका में एक भारतीय की कुल्हाड़ी से सिर काट कर हत्या (Murder) कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स और आरोपी दोनों के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। कर्मचारी की पहचान…

24GhanteOnline
September 12, 2025
2 min read

अमेरिका में एक भारतीय की कुल्हाड़ी से सिर काट कर हत्या (Murder) कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स और आरोपी दोनों के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

कर्मचारी की पहचान योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए व्यक्ति की पहचान कर्नाटक निवासी चंद्र नागमल्लैया (50) के रूप में हुई है। नागमल्लैया आरोपी का मैनेजर था।

जानकारी के मुताबिक होटल का वाशिंग मशीन कई दिनों से खराब था। इस पर उन्होने अपने सहकर्मी अमेरिका निवासी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को बनाने के लिए कहा था। कई बार कहने के बाद भी जब वाशिंग मशीन को ठीक नहीं करवाया गया। इस पर उन्होने होटल के अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही थी। इस पर आरोपी योर्डानिस कोबोस ने धारदार हथियार लेकर चंद्र मौली पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और बेटा बीच- बचाव करने आए तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पत्नी और बेटे के सामने ही चंद्र मौली का सिर काट दिया, जिसके बाद उसने कटे हुए सिर पर लात मारकर उसे शरीर से दूर कर दिया।

अमेरिका में सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी नागमल्लैया का कटा हुआ सिर उठाकर कूड़ेदान की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। जब कर्मचारी खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर कूड़ेदान क्षेत्र से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

होटल की अन्य कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी ले लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…