भूल से भी इस समय घर से बाहर न फेंके कूड़ा, पैसों का पड़ने लगेगा अकाल
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में साफ-सफाई को लेकर कई जरूरी नियम बताए गए हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी कहते रहते हैं कि झाड़ू लगाने का एक सही समय होता है। सूर्यास्त या शाम के वक्त झाड़ू (Broom) लगाना काफी अशुभ माना जाता है।…
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में साफ-सफाई को लेकर कई जरूरी नियम बताए गए हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग भी कहते रहते हैं कि झाड़ू लगाने का एक सही समय होता है। सूर्यास्त या शाम के वक्त झाड़ू (Broom) लगाना काफी अशुभ माना जाता है।
कहते हैं कि अगर सूरज डूबने के बाद झाड़ू (Broom) लगाया जाए तो घर से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बहुत दिनों बाद हम घर लौटते हैं तो झाड़ू लगाना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा घर में कोई कार्यक्रम था और फिर झाड़ू मारना आवश्यक हो गया है। तो चलिए आज वास्तु शास्त्र में जानते हैं कि इन स्थितियों में अगर झाड़ू लगाना पड़े तो क्या उपाय अपनाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू (Broom) लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके। उसे कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंके। माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है घर में अलक्ष्मी का प्रवेश का मतलब है कि आपके घर में अशांति और पैसों की तंगी होना। तो इसलिए रात में झाड़ू लगाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
इस दिन झाड़ू (Broom) खरीदना माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नई झाड़ू इस्तेमाल करने के लिए शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्ण पक्ष में खरीदना उचित रहता है, जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है। इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
