24 घण्टे ऑनलाइन

विवाह पंचमी से पहले घर लाएं ये चीजें, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम

विवाह पंचमी (Vivah Panchami) हिंदू धर्म का एक बड़ी ही पावन पर्व है। ये पर्व विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़ी खुशियों का प्रतीक माना जाता है। विवाह पंचमी का पर्व भगवान राम और माता सीता के विवाह के शुभ अवसर पर मनाया जाता…

24GhanteOnline
November 18, 2025
2 min read

विवाह पंचमी (Vivah Panchami) हिंदू धर्म का एक बड़ी ही पावन पर्व है। ये पर्व विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़ी खुशियों का प्रतीक माना जाता है। विवाह पंचमी का पर्व भगवान राम और माता सीता के विवाह के शुभ अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन घर में सुख, समृद्धि और वैवाहिक सौभाग्य के लिए पूजा की जाती है। विवाह पंचमी का पर्व हर साल अगहन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन श्रीराम और माता सीता की पूजा विशेष रूप से की जाती है। पूजा पाठ के साथ-साथ विवाह पंचमी के दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली और प्रेम बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इस साल विवाह पंचमी (Vivah Panchami) का पर्व 25 नवंबर को मनाया जाने वाला है। विवाह पंचमी से पहले इन चीजों को घर में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है।

विवाह पंचमी (Vivah Panchami) से पहले घर में रखें ये चीजें


- विवाह पंचमी के पहले भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा घर में रखनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ती है। सुबह और शाम को भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से घर में सकारात्मक उर्जा आती है।
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर घर में रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि और स्थिरता आती है। विवाह पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करने से बड़ा लाभ मिलता है। इससे वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है।
- विवाह पंचमी (Vivah Panchami) से पहले एक राम तुलसी का पौधा घर लाकर रखना चाहिए। राम तुलसी का पौधा घर में रखने से घर में सुख, शांति और स्वास्थ्य आता है। साथ ही अगर इसकी नियमित पूजा की जाती है, तो वैवाहिक जीवन में तनाव कम होता है।
- दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखना चाहिए। इससे घर में घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का आगमन होता है। इसे पूजा में उपयोग करने से वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ती है।
- कछुए को हिंदू धर्म सुख-शांति और दीर्घायु का प्रतीक समझा जाता है। घर में कछुए की तस्वीर या छोटी मूर्ति स्थिरता लाती है। साथ ही ये वैवाहिक जोड़ों में विश्वास बढ़ाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…