24 घण्टे ऑनलाइन

जगन्नाथ यात्रा से घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

हर साल आषाढ़ माह में जगन्नाथ पुरी (Jagannath Rath Yatra) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है, जो कि इस बार 27 जून से शुरू होगी। इस रथ यात्रा को बहुत पुण्यदायी माना गया है। इस रथ यात्रा में लाखों की संख्या में…

24GhanteOnline
June 15, 2025
2 min read

हर साल आषाढ़ माह में जगन्नाथ पुरी (Jagannath Rath Yatra) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है, जो कि इस बार 27 जून से शुरू होगी। इस रथ यात्रा को बहुत पुण्यदायी माना गया है। इस रथ यात्रा में लाखों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने या छूने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर जाते हैं। अगर आप भी जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं तो वहां से दो चीजें घर लाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

मंदिर की बेंत (छड़ी)


जगन्नाथ पुरी से मंदिर की बेंत यानी छड़ी लाने की परंपरा काफी पुरानी है। यह बेंत पूजा के दौरान भक्तों को स्पर्श कराया जाता है, जिससे उन्हें बल, बुद्धि और यश की प्राप्ति हो।धार्मिक मान्यता है कि जगन्नाथ पुरी की इस बेंत को रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है। इस बेंत को घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है।

निर्माल्य (सूखा चावल)


निर्माल्य एक विशेष खास तरह का सूखा चावल होता है, जिसे मंदिर में पकाकर सुखाया जाता है और फिर भगवान को भोग लगाने के बाद लाल रंग की पोटली में बांधकर भक्तों में बांटा जाता है। निर्माल्य को घर में किसी साफ जगह पर रखें और शुभ कार्यों में इसका एक दाना इस्तेमाल करें। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में निर्माल्य होता है, वहां अन्न की कभी कमी नहीं होती और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

अगर आप इस साल रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) में शामिल होने वाले हैं, तो जगन्नाथ मंदिर से दो खास चीजें जरूर लेकर आएं। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…