सर्दियों में घर के लिए बेस्ट हैं ये होम अप्लाइसेंस, बजट भी कम और सुरक्षा भी बेजोड़
सर्दियों में घर को गर्म और आरामदायक रखना हर किसी की जरूरत बन जाती है. मार्केट में कई विंटर अप्लायंस (Winter Appliances) मिलते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो सेफ्टी, कम बिजली खपत और बजट-तीनों पर खरे उतरते…
सर्दियों में घर को गर्म और आरामदायक रखना हर किसी की जरूरत बन जाती है. मार्केट में कई विंटर अप्लायंस (Winter Appliances) मिलते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो सेफ्टी, कम बिजली खपत और बजट-तीनों पर खरे उतरते हैं. यहां हम बता रहे हैं ऐसे ही 5 बेस्ट विंटर होम अप्लायंसेस (Appliances) जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और सेफ्टी फीचर्स भी मजबूत हैं.
ऑयल-फिल्ड रूम हीटर
ऑयल-फिल्ड हीटर सर्दियों में सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है. यह रूम को नैचुरल तरीके से गर्म करता है और हवा को सूखा नहीं करता है. इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन और थर्मल कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स होते हैं. छोटे बच्चों और बुजुर्गों वाले घरों के लिए यह सबसे बेहतर और energy-efficient विकल्प है. इसे आप 5,500 से 10,000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं.
हैलोजन/क्वार्ट्ज रूम हीटर
यह रूम हीटर कम कीमत में बढ़िया हीटिंग देते हैं. क्वार्ट्ज और हैलोजन ट्यूब फास्ट हीटिंग करती हैं और बिजली की खपत भी बहुत कम होती है. इसमें सेफ्टी ग्रिल और ऑटो शट-ऑफ फीचर मिलता है. छोटे कमरों या सिंगल-रूम यूज के लिए यह बेहतरीन चॉइस है. इसे आप 1,000 से 1,800 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं.
वॉर्म ब्लोअर
फैन हीटर अपनी फास्ट हीटिंग क्षमता के लिए मशहूर हैं. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए परफेक्ट है. इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन और तापमान कंट्रोल सेटिंग होती है. यह बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ हल्का और आसानी से पोर्टेबल भी है. इसे आप 850 रुपये से 1500 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं.
इलेक्ट्रिक केतली
सर्दियों में चाय, कॉफी या गर्म पानी की जरूरत बार-बार पड़ती है. इलेक्ट्रिक केतली इससे बेहद आसान बना देती है. इसमें ऑटो कट-ऑफ, स्टेनलेस स्टील बॉडी और फास्ट बॉइलिंग सिस्टम मिलता है. हर घर के लिए यह एक जरूरी और ऊर्जा-efficient अप्लायंस है. इसे 500 रुपये से 1500 रुपये तक में खरीदा जा सकता है.
रूम ह्यूमिडिफायर
हीटर चलाने पर अक्सर हवा सूख जाती है, जिससे स्किन ड्रायनेस, खुजली और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. कमरे की नमी को बैलेंस रखने के लिए ह्यूमिडिफायर जरूरी है. यह हवा को ताजा और आरामदायक बनाए रखने में मदद करता है और बिजली की खपत भी बहुत कम करता है. इसे 900 रुपये से 2000 रुपये तक में खरीदा जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
