24 घण्टे ऑनलाइन

चिपचिपी गर्मी में इन तरीकों से चेहरे पर लाये ग्लो

रोज़ काम की भाग दौड़ में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते है और अपनी खूबसूरत त्वचा का ग्लो (Glow) खो देते है। जिससे चहरे पर कील मुँहासे, दाग और फुंसिया हो जाती है। ऐसे में वापस हम कम समय में इन उपायों को आजमाकर अपने…

24GhanteOnline
June 24, 2026
2 min read

रोज़ काम की भाग दौड़ में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते है और अपनी खूबसूरत त्वचा का ग्लो (Glow) खो देते है। जिससे चहरे पर कील मुँहासे, दाग और फुंसिया हो जाती है।

ऐसे में वापस हम कम समय में इन उपायों को आजमाकर अपने चहरे को चांद सा दमका सकते हैं।


  1. रोज रात को चेहरे पर केस्टर ऑयल लगाएं। इससे आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी साथ ही इसमें ग्लो भी आ जाएगा।

  2. अपने चेहरे पर ताजी पुदीने की पत्तियों के जूस से मसाज करें और इसे रात को लगाकर छोड़ दें। इससे प्राकृतिक तौर पर चेहरे के मुहांसे तो दूर होंगे ही साथ ही चेहरे की त्वचा दमकने भी लगेगी।

  3. गाय का शुद्ध देसी घी भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात को अगर इसे चेहरे पर लगाकर सोया जाए तो चेहरे पर निखार आ जाता है।

  4. हफ्ते में दो बार चेहरे पर बादाम के तेल और नारियल के तेल से मालिश करें। आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपकी चेहरे पर चमक और निखार दोनों आते हैं।

  5. रोजाना 3 से 4 खजूर रोज खाएं इससे आपकी चेहरे की त्वचा में चमक आएगी। इसी के साथ गर्मियों में खीरा खाने से भी चहरे की त्वचा पर फायदा होता है। यह चेहरे के रंग को साफ करता है।

  6. आंवले और करौंदा के पाउडर में पानी मिलाकर इसे अपने चेहरे पर फेसपेक लगाएं। इससे चेहरे की डेड सेल निकलेंगी और चेहरे में दमक आ जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।