24 घण्टे ऑनलाइन

बरसात में बनाए ये चटपटी डिश, मिनटों में होगा तैयार

आपकी कुछ चटपटा व मज़ेदार खाने की ख्वाहिश हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड समोसा (Bread Samosa) बनाने की रेसिपी। इसके अंदर आलू का मसाला रहता हैं। करीब 30 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाते हैं। चटपटे स्नैक्स के तौर पर…

24GhanteOnline
July 1, 2025
2 min read

आपकी कुछ चटपटा व मज़ेदार खाने की ख्वाहिश हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड समोसा (Bread Samosa) बनाने की रेसिपी। इसके अंदर आलू का मसाला रहता हैं। करीब 30 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाते हैं। चटपटे स्नैक्स के तौर पर ये बेहतरीन ऑप्शन साबित होते हैं। बच्चे हो या बड़े सभी इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

 ब्रेड समोसा (Bread Samosa) बनाने की सामग्री

- ब्रेड की 6 स्लाइस (किनारे कटे हुए)
- 5 उबले और मैश किए हुए आलू
- आधी कप हरी मटर
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून अमचूर पाउडर
- अदरक का 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 टीस्पून तेल
- आधा टीस्पून जीरा
- थोड़े से काजू (कटे हुए)
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल

आलू का मिश्रण बनाने की विधि

- कड़ाही में तेल गरम करके जीरे का छौंक लगाएं।
- हरी मिर्च, हरी मटर और अदरक डालकर भूनें।
- मैश आलू, नमक, हरा धनिया और कटे हुए काजू डालकर भून लें।
- आंच से उतार लें।

समोसे (Bread Samosa)  बनाने की विधि

- ब्रेड को बेलन से हल्का-हल्का बेलकर पतला कर लें।
- तिकोने शेप में काट लें।
- एक पीस को लेकर उसे तिकोना मोड़ लें।
- थोड़ा-सा आलू वाला मिश्रण भरें।
- किनारों पर पानी लगाकर समोसों (Bread Samosa)  को सील कर दें।
- कड़ाही में तेल गरम करके समोसों (Bread Samosa) को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।