24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों के दिल को लुभाए ब्रेड पिज़्ज़ा, देखें रेसिपी

आजकल बच्चो को पिज़्ज़ा खाना बहुत ही पसंद होता है। उनकी पहली पसंद पिज़्ज़ा ही होती है उन्हें कही भी ले जाये तो वह सबसे पहले पिज़्ज़ा खाना ही पसंद करते है। लेकिन बाजार का पिज़्ज़ा खाना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसके लिए…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read

आजकल बच्चो को पिज़्ज़ा खाना बहुत ही पसंद होता है। उनकी पहली पसंद पिज़्ज़ा ही होती है उन्हें कही भी ले जाये तो वह सबसे पहले पिज़्ज़ा खाना ही पसंद करते है। लेकिन बाजार का पिज़्ज़ा खाना शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसके लिए अच्छा है की आप घर पर ही पिज़्ज़ा बनाये। तो आइये जानते है पिज़्ज़ा (Bread Pizza) को बनाने की विधि के बारे में....

ब्रेड पिज़्ज़ा (Bread Pizza) बनाने की सामग्री :


ब्रेड स्लाइस - 06 (ब्राउन या वाइट)
स्वीट कॉर्न - 1/2 कप (उबले हुए)
शिमला मिर्च - 01 (बारीक कटा हुआ)
प्याज - 01 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 01 (बारीक कटा हुआ)
बटर - 05 छोटे चम्मच
मोज्रेला चीज़ - 01 कप (कद्दूकस किया हुआ)
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्म्च
टोमेटो/पिज़्ज़ा सॉस - 06 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार

ब्रेड पिज़्ज़ा (Bread Pizza) बनाने की विधि :


ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने के लिये सबसे पहले आप ब्रेड की स्लाइस पर मक्ख‍न की एक लेयर लगाएं और फिर उसके ऊपर टोमैटो/पिज्जा सॉस लगा लें। उसके बाद शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज की एक पर्त स्लाइस के ऊपर बिछाएं।

अब उबला हुआ स्वीट कॉर्न या बेबी कॉर्न की एक पर्त बिछा दें। इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़क दें। उसके बाद कद्दूकस किये हुए चीज की एक लेयर ब्रेड पर बिछाएं।

इतनी तैयारी करने के बाद एक नॉन स्टिक तवे को हल्का गर्म करके एक से डेढ़ चम्मच मक्खन तवे पर डालें। जब मक्खन गर्म हो जाए तो आंच को कम कर दें और एक तवे पर जितने ब्रेड पीस आ जाएं, उतने रख दें।

इसके बाद तवा को ढ़क दें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में ढ़क्कन को खोल कर देखते रहें। जब शि‍मला मिर्च नर्म हो जाए, अथवा ब्रेड कुरकुरी हो जाए, तो उसे बाहर निकाल लें।

आपका ब्रेड पिज्जा (Bread pizza) तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस के साथ टेस्ट करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।