24 घण्टे ऑनलाइन

अंपायर पर बॉलर का हमला, वाइड बॉल विवाद ने मैच को जंग का मैदान बनाया

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान वाइड बॉल देने पर बॉलर ने अंपायर (Umpire) की पिटाई कर दी जिसके बाद बवाल बढ़ गया। मामला वेव सिटी थाना क्षेत्र का है जहां क्रिकेट मैच खेल रहे युवक पर…

24GhanteOnline
September 26, 2025
2 min read

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान वाइड बॉल देने पर बॉलर ने अंपायर (Umpire) की पिटाई कर दी जिसके बाद बवाल बढ़ गया। मामला वेव सिटी थाना क्षेत्र का है जहां क्रिकेट मैच खेल रहे युवक पर कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक पर बल्ला और विकेट से हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम अतुल है, जो अपनी टीम की बैटिंग के दौरान अंपायरिंग (Umpireing) कर रहा था।

इस दौरान गेंदबाजी कर रही दूसरी टीम के एक बॉलर की गेंद को उसने 'वाइड बॉल' करार दिया। यही बात बॉलर को नागवार गुजरी और उसने अतुल पर दबाव बनाया कि इस गेंद को व्हाइट न दिया जाए। जब अतुल ने नियमों के मुताबिक अपने फैसले पर कायम रहते हुए विरोध किया तो बॉलर ने पहले गेंद से उसके सिर पर वार किया और फिर अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया।

पीड़ित अतुल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि करीब 12 से 15 लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। आरोपियों ने बल्ला और विकेट से उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने मेडिकल करवाकर वेव सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

वहीं, इस मामले पर एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को हुए दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की है। इसी कारण पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें