24 घण्टे ऑनलाइन

UP STF ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश समेत 4 को किया ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ की कुछ बदमाशों संग मुठभेड़ (Encounter) हुई। पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद समेत तीन बदमाशों को मठुभेड़ में मार गिराया। अरशद पर…

24GhanteOnline
January 21, 2025
1 min read

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ की कुछ बदमाशों संग मुठभेड़ (Encounter) हुई। पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद समेत तीन बदमाशों को मठुभेड़ में मार गिराया। अरशद पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ी माजरा सहारनपुर निवासी अरशत समेत उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश व एक अन्य को पुलिस वे झिंझाना क्षेत्र में घेर लिया। इस पर अरशद व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी उन पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों बदमाश मारे गए।

एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी अरशद समेत चारों बदमाशों की मौत हो गई है। अरशद के खिलाफ लूट, डकैती व हत्या के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा, मुठभेड़ (Encounter) के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट मे दो गोली लगीं। उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। चौथे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।