रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने मचाया तहलका, धुरंधर को भी पछाड़ा
23 जनवरी को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की टिकट 19 जनवरी से बिकनी शुरू हो गई हैं, हालांकि कुछ जगहों पर 18 जनवरी की रात से ही टिकट बिकनी शुरू हो गई हैं. ओवरसीज…

23 जनवरी को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की टिकट 19 जनवरी से बिकनी शुरू हो गई हैं, हालांकि कुछ जगहों पर 18 जनवरी की रात से ही टिकट बिकनी शुरू हो गई हैं. ओवरसीज एडवांस बुकिंग खुलते ही विदेशों में फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. शुरुआत के रुझान काफी शानदार नजर आ रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया में ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) की ओपनिंग डे प्री-सेल्स ने ‘वॉर 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां फिल्म की टिकट बिक्री इन दोनों फिल्मों से लगभग दोगुनी है. कनाडा में सबसे बड़ी थिएटर चेन सिनेप्लेक्स ने अभी तक बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन दूसरी सबसे बड़ी चेन लैंडमार्क सिनेमाज में सीमित शो के बावजूद अच्छे नतीजे सामने आए हैं, फिल्म के 2,3 शो के लगभग 100 टिकट बिक चुकी हैं.
अमेरिका में भी यही रुझान देखने को मिल रहा है. हिंदी फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों में 1 से 2 शोज में अच्छी बुकिंग हो रही है. जर्मनी में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, भारत-पाक युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) का मिडिल ईस्ट में रिलीज होना मुश्किल माना जा रहा है. फिलहाल ओवरसीज में फिल्म का रोल आउट सीमित है, लेकिन आने वाले दिनों में जैसे-जैसे शोज बढ़ेंगे, वैसे-वैसे बिक्री में भी तेजी आने की उम्मीद नजर आ रही है. बुक माय शो पर सीमित रिलीज से पहले ही 8.28 हजार टिकट बिक चुके हैं.
खास बात यह है कि शुरुआती प्री-सेल्स दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को दर्शाता है. अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्में विदेशों में अच्छी प्री-सेल्स करती हैं, उनका असर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आता है. ‘गदर 2’ इसका एक उदाहरण है, जिसमें भारत में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और ओवरसीज में अच्छा प्रदर्शन किया था.
बॉर्डर 2 की शुरुआती ओवरसीज प्री-सेल्स ‘गदर 2’ से कहीं ज्यादा बेहतर बताई जा रही हैं. जो इस फिल्म के लिए एक पॉजिटिव रिस्पॉन्स है. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ ही दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके साथ ही फिल्म का गाना भी काफी पसंद किया गया है. अब देखना होगा की फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका कैसा प्रदर्शन रहता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
