24 घण्टे ऑनलाइन

Mahindra की इस दमदार SUV की बुकिंग शुरू, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

महिंद्रा ने नवंबर में XEV 9S लॉन्च की, जो हाल ही में लॉन्च हुई XUV 7XO का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है, जिसकी कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. भारत की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV के रूप में लॉन्च…

24GhanteOnline
January 14, 2026
3 min read
Mahindra की इस दमदार SUV की बुकिंग शुरू, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

महिंद्रा ने नवंबर में XEV 9S लॉन्च की, जो हाल ही में लॉन्च हुई XUV 7XO का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है, जिसकी कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. भारत की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV के रूप में लॉन्च हुई, ये कार महिंद्रा के INGLO आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. कंपनी ने कुछ ही दिन पहले SUV को लॉन्च किया था और अब बुकिंग आज यानी 14 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली है. डिलीवरी इसके तुरंत बाद 23 जनवरी 2026 से शुरू होगी.

Mahindra XEV 9S बैटरी पैक


महिंद्रा XEV 9S तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है: 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh. 59 kWh की बैटरी 170 kW की अधिकतम पावर जनरेट करती है, 70 kWh की बैटरी 180 kW की पावर जनरेट करती है और 79 kWh की बैटरी 210 kW की अधिकतम पावर जनरेट करने का वादा करती है.

XEV 9S को आधुनिक, इलेक्ट्रिक-केंद्रित लुक दिया गया है, जिसमें ब्लैक ग्रिल, एल-आकार के LED DRLs और वर्टिकल रूप से लगे प्रोजेक्टर हेडलैंप शामिल हैं. फ्रंट पैनल पर एक शानदार LED लाइट बार है, जबकि फ्लश डोर हैंडल और एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. रूफ रेल, शार्क-फिन एंटीना और दोनों सिरों पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक लोगो इसकी लुक को पूरा करते हैं.

Mahindra XEV 9S स्पेस


महिंद्रा XEV 9S केबिन स्पेस के मामले में एक नया बेंचमार्क पेश करती है, जो आगे और पीछे की रो में मिलाकर 4076 लीटर का बड़ा स्पेस देती है. इसमें 527 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और अपनी कैटेगरी में 150 लीटर का फ्रंट ट्रंक भी है, जो हर यात्रा के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करता है. तीसरी रो में 50:50 रेश्यो में डिवाइड होने वाली सीटें इसको फैमली कार के लिए परफेक्ट बनाती है.

Mahindra XEV 9S फीचर्स


महिंद्रा XEV 9S प्रीमियम रियर-सीट एक्सपीरियंस प्रोवाइड करती है, जिसमें आराम और टैक्नलोजनी को ध्यान में रखते हुए कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इसमें आपको पावर्ड बॉस मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीटें और सनशेड मिलते हैं. साउंडप्रूफ लैमिनेटेड ग्लास केबिन की शांति को बढ़ाता है, जबकि वायरलेस फोन चार्जिंग और तीन एम्बिएंट मोड के साथ “LiveYourMood” इंटरफेस कार के अंदर के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं. ये SUV ब्रिंग योर ओन डिवाइस (BYOD) फीचर को भी सपोर्ट करती है. इसके साथ ही इसमें ट्रांसलूसेंट डोर इंसर्ट्स दिए गए हैं.

Mahindra XEV 9S


XEV 9S डॉल्बी एटमॉस से लैस 16-स्पीकर वाले हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और तीन बड़े 31.24 सेमी स्क्रीन के साथ एक शानदार एक्सपीरियंस मिलता है. ये 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है, जबकि एम्बिएंट लाइटिंग और कैंप मोड के साथ स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल केबिन के आराम को बढ़ाते हैं.महिंद्रा XEV 9S में सात एयरबैग और पांच रडार व विज़न कैमरा से लैस लेवल 2+ ADAS जैसी सेफ्टी फीचर्स दी गई हैं. इसमें थकान संबंधी अलर्ट के लिए DOMS (Eyedentity) के साथ ड्राइवर ड्राउजनेस डिटेक्शन की सुविधा है, जबकि Secure360 Pro लाइव व्यू, रिकॉर्डिंग और एक नई लाइव कम्युनिकेशन का फीचर भी मिलता है.







































वेरिएंट बैटरी पैक

कीमत (ex-showroom)
Pack One Above 59 kWh

Rs 19.95 lakh
Pack One Above 79 kWh

Rs 21.95 lakh
Pack Two Above 70 kWh

Rs 24.45 lakh
Pack Two Above 79 kWh

Rs 25.45 lakh
Pack Three 79 kWh

Rs 27.35 lakh
Pack Three Above 79 kWh

Rs 29.45 lakh

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…