24 घण्टे ऑनलाइन

ताज होटल और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

मुंबई। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल ( Taj Hotel ) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज…

24GhanteOnline
May 17, 2025
2 min read

मुंबई। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल ( Taj Hotel ) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में दावा किया गया है कि ताज महल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा।

मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस ( Taj Hotel ) को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मेल में आतंकी अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर को “अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने” का हवाला देते हुए यह धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस मेल करने वाले को ट्रेस कर रही है।

धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं, जिसके बाद पूरे मुंबई में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इधर, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल पर डॉग स्क्वायड को टीम ने कोने-कोने की जांच की है।

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, बोले- अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा


मुंबई पुलिस मेल भेजने वाले की तलाशी में जुट गई है। इससे पहले भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें