24 घण्टे ऑनलाइन

न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट में बम की धमकी, बीच रास्ते से मुंबई लौटा विमान

नई दिल्ली। एअर इंडिया (Air India) के विमान ने मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन विमान को मिली बम की धमकी के बाद आनन-फानन में प्लेन को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। यह घटना आज सुबह 10:30 बजे के…

24GhanteOnline
March 10, 2025
2 min read

नई दिल्ली। एअर इंडिया (Air India) के विमान ने मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन विमान को मिली बम की धमकी के बाद आनन-फानन में प्लेन को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा।

यह घटना आज सुबह 10:30 बजे के आसपास की है। एअर इंडिया (Air India) के प्लेन ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच रास्ते में विमान में बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा।

सूत्रों का कहना है कि विमान के शौचालय में एक नोट मिला, जिसमें कहा गया था कि प्लेन में बम रखा हुआ है। इस घटना के बाद एअर इंडिया ने बयान जारी कर पुष्टि की कि इस संबंध में सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

एयर इंडिया पर भरोसा भ्रम…, विमान में टूटी सीट मिलने पर छलका शिवराज का दर्द


एअर इंडिया (Air India) के प्रवक्ता ने कहा कि आज 10 मार्च को मुंबई-न्यूयॉर्क का संचालन करने वाली AI119 की फ्लाइट के दौरान संभावित खतरे का पता चला।आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में प्लेन को वापस मुंबई लैंड कराया गया। हमारी टीमें यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। हमेशा की तरह एअर इंडिया यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट को अब 11 मार्च सुबह पांच बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। सभी यात्रियों के लिए तब तक के लिए खाने और ठहरने की सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। बता दें कि इस विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहति 322 लोग सवार थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…